फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नदी में उतराता मिला महिला का शव

Fri, 10 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। क्षेत्र के बसयीडीह गांव के मजरा सरौराकलां निवासी निर्मला (49) का शव शुक्रवार दोपहर गोन नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों को आशंका है कि निर्मला की डूबने से मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी निर्मला शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक वह नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के बाद दोपहर में ग्रामीण मानदास बाबा स्थान के उत्तर स्थित गोन नदी के किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने निर्मला का शव नदी में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से निकलवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार निर्मला मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें