फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर महिला की मौत

Sun, 11 Jun 2017 10:47 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
जलती हुई महिला
विज्ञापन
 मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात को आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला दोपहर को खाना बनाते समय से आग झुलस गई थी। परिवारीजनों ने आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हावली निवासी सुभाष की पत्नी रेशमा देवी(43) शनिवार की दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान चूल्हे से उठी लपट की चपेट में आने से उसके कपड़ों 
में आग लग गई।

चीख सुनकर मौके पर पहुंचे, परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा उसे बचाया। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात रेशमा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें