फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से वैन में सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। जिला मुख्यालय से सवारी लेकर बिसवां जा रही एक वैन को रविवार भोर खैराबाद में नवोदय विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में रेउसा इलाके की एक युवती की मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात अन्य जख्मी हो गए। घायलों में चालक की हालत नाजुक है।
उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक वैन करीब आठ लोगों को लेकर रविवार भोर जिला मुख्यालय से बिसवां के लिए निकली थी।
जब वैन खैराबाद इलाके में नवोदय विद्यालय के सामने पहुंची, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
हादसा इतना तेज था कि वैन पर सवार रेउसा इलाके के जमौली निवासी सीता देवी (22) पुत्री चेतराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शहर के नैपालापुर निवासी अबरार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में अन्य लोगों को मामूली चोट आई। जिससे कई लोग मौके से ही निकल गए। बताते हैं कि हादसे में सीता देवी गाजियाबाद में नौकरी करती थी।
वह गाजियाबाद से सीतापुर पहुंची थी और वैन से अपने घर जा रही थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
जायरीन से भरी बस पेड़ से टकराई, बालबाल बचे लोग
लहरपुर (सीतापुर)। लखीमपुर से बाराबंकी के देवां शरीफ दरगाह पर जियारत को जा रहे लोगों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस पर सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ देर वहां अफरातफरी मची रही।
लखीमपुर खीरी जिले से एक बस बाराबंकी स्थित देवां शरीफ दरगाह पर तीर्थ यात्रियों को जियारत कराने ले जा रही थी। बस लहरपुर कोतवाली इलाके में बिसवां मार्ग पर अहिरनपुरवा पहुंची, तभी सड़क पर निकल रही बकरियों को बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरने के बाद पेड़ से जा टकराई। जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें