लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र से गुजरी तेंदुआ माइनर नहर एक बार फिर कट गई। रविवार को ग्राम दर्जिनपुरवा के पास तीन मीटर दक्षिण पटरी कटने से खेत लबालब हो गए, जिससे करीब 50 बीघा धान व मेंथा की फसलें पानी में डूब गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहर विभाग को दी। अवर अभियंता मयंक त्रिपाठी ने सोमवार को क्षतिग्रस्त माइनर को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
किसानों को सिंचाई की सुविधा देने को क्षेत्र से तेेेंदुआ माइनर निकली है। माइनर लल्लन खान की बाग में पहले भी कट गई थी। उसी जगह से दोबारा कट गई। माइनर कटने से आगे पानी नहीं जा पा रहा है।