बिसवां चौराहे के पास एक टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया है। भतीजे ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
सिधौली इलाके के सिंहपुर गांव निवासी सरिता सिंह (65) पत्नी हरि सिंह अपने गांव से भतीजे अरविंद (25) के साथ सोमवार सुबह रिश्तेदारी में जा रही थी। जब वह सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहे के पास पहुंची, तभी टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक की टक्कर से सरिता सिंह को गंभीर चोटें आई, वहीं उसका भतीजा जख्मी हो गया। सरिता को सिधौली से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।