फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर ने सो रहे बुजुर्ग को किया जख्मी

Fri, 31 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां रेंज के थानगांव इलाके में जंगली जानवर के हमलों की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बैजवारी गांव में बुधवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे रामदास पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। चादर सहित उनका पैर मुंह में दबोच लिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो जानवर भाग निकला। पीड़ित रामदास का दावा है कि हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। गांव में लगातार जंगली जानवर के हमलों से खौफजदा ग्रामीण रतजगा करने के लिए विवश हैं।

इससे पहले बैजवारी गांव में 21 जुलाई की रात गुड़िया की चार माह की पुत्री सोनम को जंगली जानवर उठा ले गया था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद 25 जुलाई की रात अरुण कुमार शुक्ल की पुत्री शिविका पर भी हमला हुआ था, लेकिन मां के शोर मचाने पर जानवर उसे छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन



रविवार देर रात किशोरी के घर के पास किसी जानवर की आवाज सुनाई देने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि सोनम की घटना के बाद बैजवारी गांव में जंगली जानवर का चौथा हमला है। वन विभाग की टीम गांव में लगातार डेरा डाले हुए है, लेकिन अब तक जंगली जानवर का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है।

बिसवां रेंजर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार गश्त व कॉम्बिंग की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में रहने की सलाह दी जा रही है। जंगली जानवर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें