फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पत्नी व भाई ने की थी मजदूर की हत्या

Wed, 13 Nov 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद के जमैयतपुर के मजरा नयागांव निवासी मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, भाई और साले को जेल भेज दिया है। अमर उजाला ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। इस मामले में देर रात ही आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी मुस्तकीम उर्फ तकीन (35) का शव सोमवार भोर घर से 40 मीटर दूर एक प्लाॅट में सड़क किनारे पड़ा मिला था। शरीर पर धारदार हथियार और डंडे की चोट के निशान थे। पत्नी रहमतुन, भाई सुहैल और साले गुड्डू के बयान बदले होने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ में तीनों में इस मामले में शामिल होने की बात कबूल ली। पुलिस ने इस मामले में आला कत्ल भी बरामद कर लिया था।
सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि रहमतुन के अपने देवर सुहैल के साथ संबंध थे। कई बार इस बात को लेकर दंपती में विवाद होता रहता था। तंग आकर दोनों ने मुस्तकीम को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने पत्नी रहमतुन, भाई सुहैल और साले गुड्डू को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सच निकली थ्योरी
अमर उजाला ने पहले ही यह आशंका जताई थी, कि मुस्तकीम की हत्या घर में की गई थी। सीओ ने भी यही बात बताई कि सोते समय घर में मुस्तकीम को डंडा मारा गया था। मौत होने के बाद शव को घर से बाहर फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें