फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर प्रथम

Wed, 13 Nov 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित 27वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को पीएसी मध्य जोन, जूडो कलस्टर, ताइक्वांडो, कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मध्य जोन की पीएसी वाहिनियों की नौ टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पेंचक शिलाट व कराटे मैच हुए। जिसमें पेंचक शिलाट प्रतियोगिता में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने पांच गोल्ड व एक सिल्वर मेडल लेकर प्रथम स्थान पाया। टीम को चल बैजयंती मिली। दूसरे स्थान पर 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर रही। उसे दो गोल्ड व चार सिल्वर मेडल मिले।
कराटे प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने पांच गोल्ड हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजयंती अपने नाम की। 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने 2 गोल्ड हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सेनानायक बबिता साहू, उप सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, शिविरपाल ब्रजेश कुमार पटेल, दलनायक आशीष कुमार तिवारी, सूबेदार मेजर हरिओम प्रकाश, सहायक शिविरपाल रमाशंकर, प्रभारी आरटीसी रामकेश, पीसी राज कुमार, पीसी सौरभ गुप्ता सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें