फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की सुरक्षा में पुलिस क्यों नहीं तैनात : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/खैराबाद। लखनऊ मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने शनिवार को हॉट स्पॉट खैराबाद का जायजा लिया। डॉक्टरों की सुरक्षा में क्वारंटीन सेंटर में पुलिस की तैनाती नहीं मिली। इस पर उन्होंने डीएम व एसपी से इसका कारण पूछते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर पर तत्काल पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए। मुआयने में अन्य तमाम खामियां मिलीं।
विज्ञापन

कई जगहों पर सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक कस्बे का जायजा लेने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम शनिवार दोपहर एक बजे के करीब डीजे कॉलेज खैराबाद पहुंचे। कोरोना के दस मरीज मिलने से सील हुए खैराबाद के तीन किमी. के एरिया का जायजा लिया।
कस्बे के हटौरा, कुल्हन सरांय, चिल्लाय सरांय, माखूपुर, किसानी टोला, पुरानी बाजार समेत कई मोहल्लों में जाकर पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में कमिश्नर को कई स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिली। मोहल्लों से लेकर तालाबों में गंदगी नजर आई, इस पर नाराजगी भी जताई और ईओ से सफाई व्यवस्था बेहतर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि तीन किमी के पूरे एरिया को अच्छे तरीके से सैनिटाइज कराया जाए, इसमें लापरवाही न हो। कोविड एल-1 अस्पताल का जायजा लेने के बाद मंडलायुक्त ने डॉक्टरों से भी बात कर समस्याएं भी जानने की कोशिश की। ये भी कहा कि मरीजों का ख्याल करने के साथ आप लोग सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहे।
कमिश्नर ने कोविड एल-1 अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के क्वारंटीन सेंटर एमजे गोल्डेन पैलेस पहुंचकर व्यवस्था देखी। बताया जाता है कि यहां पर क्वारंटीन सेंटर के बाहर पुलिस की तैनाती नहीं थी, इस पर कमिश्नर ने डीएम, एसपी से पूछा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस क्यों नहीं लगाई गई है। कमिश्नर ने यहां पर पुलिस की तैनाती करने के आदेश दिए हैं।
इस तरह करीब एक घंटे तक मंडलायुक्त ने पूरे कस्बे का जायजा लिया। पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी एलआर कुमार, एडीएम विनय पाठक, एएसपी नॉर्थ मधुवन सिंह, सीएमओ डॉक्टर आलोक वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, एसओ खैराबाद अजय यादव मौजूद रहे।
घर-घर पहुंचे जरूरत का सामान
मंडलायुक्त ने डीएम, एसपी को आदेश दिए कि हॉटस्पॉट खैराबाद में कंप्लीट लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो। किसी को घर से बाहर न निकलने दिया जाए। घरों में लोगों को जरूरत का हर सामान पहुंचाने की व्यवस्था अच्छी हो, इसमें लापरवाही न हो। लोगों को दूध, फल, सब्जी, खाद्य सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े।
हर घर की दोबारा स्क्रीनिंग, टेस्ट पर जोर
कमिश्नर ने सील हुए खैराबाद के तीन किमी. के दायरे में दोबारा से हर घर की स्क्रीनिंग कराकर लोगों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। इस बात पर अधिक फोकस रहा कि अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेकर जांच कराई जाए, जिससे हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें