सीतापुर। जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध व संक्रमित मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद ये व्यवस्था लागू कर दी गई है। इमरजेंसी में ही मरीजों को भर्ती करने की इजाजत रहेगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख सचिव ने आदेश दिए हैं कि कोरोना से संक्रमित, संदिग्ध मरीजों को अब जिला अस्पताल में भर्ती न किया जाए। ऐसे मरीजों को कोविड एल-1 अस्पताल खैराबाद में ही रखा जाएगा।
वहां मरीजों के अधिक आने के बाद अगर बेड फुल हो जाते हैं, उस कंडीशन में जिला ही अस्पताल में भर्ती किए जाएंगे। सीएमएस ने बताया कि पहले से तैयार आइसोलेशन वार्ड बना रहेगा।