फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, चार जख्मी

Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रमनगरा में एक युवक की बारात को विदा करते समय घर की एक पक्की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में उसकी चपेट में आकर एक मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि घटना के कुछ देर बाद बारात रवाना हो गई।
विज्ञापन


रमनगरा गांव निवासी सेवानंद के बेटे सुभाष की बारात थाना क्षेत्र के हरिदत्तपुरवा जानी थी। बारात को विदा करने की तैयारियां चल रहीं थीं। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी अचानक सेवानंद के घर की एक पक्की दीवार भरभरा कर ढह गई।

जिससे उसकी चपेट में आकर रूपेश (डेढ़ साल), मोनिका (16), मुन्नी देवी (45) व सुमन देवी (28) जख्मी हो गईं। आनन फानन में निजी वाहनों से इन लोगों को सीएचसी रामपुर मथुरा भेजा गया।
विज्ञापन


वहां से रूपेश व मोनिका को गंभीर हालत के चलते लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के काफी देर बाद तक बारात रुकी रही, लेकिन शाम होने पर बारात ले जाई गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें