फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, मलबे में दबकर मौजूद की मौत

Fri, 30 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिसावां के बहेरवा गांव में प्लास्टर करते समय शुक्रवार दोपहर अचानक दीवार ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे एक मजदूर की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई और एक राजगीर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। 
विज्ञापन
  पिसावां के बहेरवा गांव निवासी पवन कुमार मिश्रा के यहां राजगीर व मजदूर मिलकर प्लास्टर कर रहे थे। इसी बीच दोपहर को अचानक दीवार ढह गई, जिससे बहेरवा गांव निवासी मजदूर विनोद कुमार (35) पुत्र शंकर व पिसावां इलाके के गुलरिहा निवासी राजगीर रामसेवक (45) पुत्र बिहारी दीवार के मलबे में दब गए।
  ग्रामीणों ने फौरन दीवार का मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मजदूर विनोद की मौत हो चुकी थी। वहीं राजगीर रामसेवक गंभीर रूप से जख्मी था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें