महमूदाबाद कोतवाली के पैंतेपुर में मंगलवार सुबह एक महिला की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि उसका पति जख्मी हो गया। उसे पैंतेपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैंतेपुर कस्बे के मोहल्ला चमरही टोला निवासी जगन्नाथ गौतम (40) अपनी पत्नी प्रेमा देवी (35) के साथ मंगलवार सुबह घर की नवनिर्मित दीवार की अलमारी में लगे पटरे निकाल रहे थे। तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे दोनों मलबे में दब गए।
आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां कुछ देर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल जगन्नाथ का उपचार चल रहा है।