फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, 3163 उम्मीदवार मैदान में

Wed, 28 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अलॉट बैलेट पेपरों के साथ बूथों पर बुधवार शाम पहुंच गई।
विज्ञापन


गुरुवार को सीतापुर जनपद के पांच ब्लॉकों के 21 जिला और 533 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दोनों सीटों पर 3163 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में 754838 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद करेंगे। 

चतुर्थ चरण में रेउसा, सकरन, रामपुर मथुरा, बेहटा तथा लहरपुर में मतदान होगा। इन ब्लॉकों में 484 पोलिंग केंद्र पर बैलेट पेपरों के साथ मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य की 21 सीटों पर 313 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 533 सीटों पर 2850 प्रत्याशी चुनावी अखाडे़ में हैं।

मतदान के लिए इन ब्लॉकों में 484 पोलिंग केंद्र व 1163 पोलिंग स्थल बनाए गए हैं। इन पर 754838 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 1163 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं।

इनके अलावा 15 फीसदी पार्टियां रिजर्व रखी गईं हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत तीन कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान दिवस के एक दिन पहले विधान सभा क्षेत्रवार चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का बुधवार को सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था।

बाद में पोलिंग पार्टियों को संकलित करने के बाद उन्हें मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। इन ब्लॉकों के सभी बूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


आज सार्वजनिक अवकाश रहेगा
पंचायत चुनाव में मतदान की तिथि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके लिए आयोग ने बाकायदा आदेश निर्गत किए हैं। जिले में चतुर्थ चरण में पांच ब्लॉकों में डीडीसी व बीडीसी पदों के वोट गुरुवार को डाले जाएंगे। जिसको लेकर डीएम ने विकास खंडों में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें