हरगांव। वन रेंज के रायपुर गांव के मजरा भूड़पुरवा में शुक्रवार को खेत गए ग्रामीणों ने बड़े आकार के बाघ के पगचिह्न देखे। इसकी सूचना आसपास के गांवों में भी पहुंच गई। जानकारी पर पहुंचीं वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने टीम के साथ कांबिंग की। उन्होंने पगचिह्नों का गहन अवलोकन किया। जांच के दौरान टीम ने बाघ की आमद की पुष्टि की।
वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। टीम बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है, ताकि बाघ का सही लोकेशन मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
कहा कि अकेले खेतों की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध हरकत की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि बाघ को सुरक्षित रूप से पकड़ने और उसे जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास जारी हैं। बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।