फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के आदेश पर रेउसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने स्थानीय थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया था पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गौरा सरांय निवासी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई के सिलसिले में मोहल्ला नई बाजार में रहते थे। 13 अगस्त की शाम 5 बजे महमूदाबाद नगर पालिका परिषद उपचुनाव की मतगणना हुई। इस उपचुनाव में हारे प्रत्याशी अतुल वर्मा के कई समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठा थे। अभिषेक ने बताया कि वह रामकुंडा चौराहे से घर की तरफ जा रहे थे। तभी एक कार यूपी 32 क्यू एफ-2121 उन्हें ठोकर मारकर निकली।
विरोध पर कार से थानगांव के मानपुर गांव निवासी अवधेश चौहान उतरे। अवधेश ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं। आरोप है कि उन्होंने कार से उतरकर लात-घूसों से पीटा और सिर पर तमंचा रखकर मार डालने की बात कही। भीड़ आती देखकर वह कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने अगले ही दिन 14 अगस्त को पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उलटा पुलिस ने चालान कर उन्हें ही जेल भेज दिया। बाद में पता चला कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान से सांठगांठ कर पुलिस ने दबाव बनाने के लिए अतुल वर्मा के समर्थक के रूप में उन पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में में 25 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय को शिकायती पत्र भेजा लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें