फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक माह से दहशत मचाने वाले भेड़िये को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पकड़ा गया भेड़िया। - संवाद 
विज्ञापन
सकरन। वन विभाग को एक माह तक छकाने वाला भेड़िया आखिरकार ग्रामीणों के चंगुल में आ गया। टोलियां बनाकर पहरा दे रहे ग्रामीणों ने शनिवार देर रात भेड़िए को पकड़ लिया। रविवार सुबह भेड़िया वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


सकरन क्षेत्र में करीब एक महीने से भेड़िये की दहशत थी। रात के अंधेरे में भेड़िया बकरियों को अपना निवाला बनाता था। सबसे ज्यादा ऊंचगांव में खूंखार भेड़िए ने एक महीने में सात बकरियों को शिकार बनाया था।

ग्रामीणों के मुताबिक भेड़िया दो से तीन दिन के अंतराल पर शिकार करता था। वन विभाग ने जब कोई कदम नहीं उठाया तो ग्रामीणों ने खुद भेड़िये को पकड़ने का बीड़ा उठा लिया। मनोहर लाल, सुरेश, रामपाल व प्यारेलाल आदि ने भेड़िये को पकड़ने का संकल्प लिया व रखवाली के लिए टीमें बनाईं।
विज्ञापन


चार दिनों से ग्रामीण टोलियां बनाकर भेड़िये के आने का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भेड़िया गुड्डू के घर में घुसा और जैसे ही बकरी को अपना शिकार बनाना चाहा, उसी समय ग्रामीणों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सियों से बांध दिया गया।

रविवार सुबह वन विभाग को सूचना दी गई। वन दरोगा अभय प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िये को सुपुर्दगी में ले लिया गया है, जल्द ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें