खैराबाद। क्षेत्र के असाेढ़र निवासी आयशा (60) रविवार दोपहर अपने घर से कैथाभारी जा रही थीं। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित बाराभारी चौराहा पार करते समय उनकी एक कार से टक्कर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस की मदद से उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार लेकर चालक भाग गया। टोल प्लाजा से नंबर लेकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।