फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

विज्ञापन
सड़क पर जलभराव से परेशानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख तहसील के ग्राम बेहरवा में जलनिकासी न होने पर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी। अफसर को जानकारी होते हुए तुरंत कार्रवाई अमल में आ गई। पुलिस व तहसील की टीम ने मौके पर जाकर जलनिकासी कराया। उसके बाद ही ग्रामीण मतदान करने पर राजी हुए। 
विज्ञापन


ग्राम बहेरवा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। जिलाधिकारी, एसडीएम व बीडीओ से फरियाद की, लेकिन किसी भी अफसर ने एक न सुनी। इससे बहुत समस्या पैदा हो रही है। पोलिंग स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ भरा हुआ है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

ब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो  पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने गांव जाकर जलनिकासी कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। साथ ही क्षेेत्रीय लेखपाल धीरज कुमार ने प्रधान को बुलाकर जलनिकासी व्यवस्था किए जाने को कहा। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार मिश्र, शिव प्रसाद मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें