महमूदाबाद (सीतापुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सीतापुर दौरे पर आएंगे और वह महमूदाबाद विधान सभा क्षेत्र के बजेहरा गांव में सीतापुर संसदीय सीट से बसपा-सपा गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
दो बरस पहले अखिलेश यादव ने राजाराम मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया था। आयोजकों के मुताबिक सीतापुर संसदीय सीट बसपा-सपा गठबंधन के खाते में है। इस सीट पर नकुल दुबे को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। इनके पक्ष में सोमवार को सपा के सुप्रीमो व पूर्व सीएम अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा को लेकर तैयारियों लगभग पूर्ण हो गई हैं। पूरे मैदान में जनसभा में शामिल होने वाले लोगों को धूप से बचाने के लिए पंडाल लगाया गया है। प्यास बुझाने के लिए सड़क के किनारे टैंकरों की व्यवस्था की गई है। हेलीपैड बनकर लगभग तैयार हो गया है। बैरीकेटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।