फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पशु चिकित्सक

Fri, 29 Nov 2024 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रिख में पशु ​चिकित्सालय का निरीक्षण करते एसडीएम। संवादमिश्रिख में पशु चिकित्सालय का निरीक्ष
विज्ञापन
मिश्रिख(सीतापुर)। राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सक न आने से पशुपालक परेशान हैं। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच की तो चिकित्सक नदारद मिले।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयनाथ तैनात हैं। पशुपालकों ने बताया कि चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिलते हैं, जिससे उन्हें अपने पशुओं के इलाज के लिए झोलाछाप का सहारा लेना पड़ता है।
शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी मिश्रिख पंकज सक्सेना ने चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर चिकित्सक नदारद मिले। केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद मिला। उपजिलाधिकारी ने रजिस्टरों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ विभागीय रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें