फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिधौली सर्किल में बनेंगी नौ नई चौकियां

Fri, 29 Nov 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली सर्किल में नौ चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है। सिधौली कोतवाली में संतनगर चौकी बनेगी। जिसमें बहादुरपुर, संतनगरपूर्वी, संतनगर पश्चिमी, टडईखुर्द, अहमदपुरजट, गड़ियाहसनपुर, अलादादपुर, सिंहपुर, काशीपुर क्षेत्र शामिल हाेंगे। दूसरी चौकी बाड़ी नाम से बनेगी इसमें बाड़ी, भवानीपुर, मुरहाडीह, फिरोजपुर, गनीपुर, झखरांवा, पैसिया क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

तीसरी चौकी भंडिया नाम से होगी जिसमें भंडिया, हर्रैया, बिलरिया, खजुरिया, खरवलिया, टडईकला, बहेरवा, रमदाना, ऊंचाखेरा अजई, जलालपुर, अंधना, कटसर्रैय्या क्षेत्र शामिल होंगे। कस्बा सिधौली हल्का अलमापुर, हल्का कुंवरगड्डी, हल्का चौड़िया कतिपय सीमा परिवर्तन के साथ पूर्ववत संचालित रहेंगे। कमलापुर में नई चौकी जयरामपुर बनेगी इसमें जयरामपुर, गनेशपुर, हरिहरपुर, मंगूपुर, हमीरपुर, नयागांव, बम्हेरा, जैतनपुर, मधवापुर, बहरीमऊ, दरियापुर, मेहदोली इलाके शामिल होंगे।
थाना रामपुरकलां में नई बेहमा की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जिसमें बहटूटपुर, सेमरा, कबरा, बेरसापुर, वाजिदनगर, संडौर, डिकौली, बेहमा, नयागांव, दिल्ली आगरा, दुघरा, कंडौरा, रामपुर भुजंग, मवइया, चौड़िया कोठार, डलमऊ इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन


अटरिया में बनेगी चार नई चौकियां
अटरिया में चार नई चौकियां बनेंगी। जिसमें चौकी कस्बा अटरिया पहली चौकी होगी। जिसमें अटरिया, मऊ, कुवरपुर, लुहरेवान, नयागांव, जयपालपुर, विरसिंहपुर, रायपुर देवसिंह, हीरपुर, अकबरपुर रेवान, रेवानकलां क्षेत्र शामिल है। दूसरी चौकी मनवा के नाम से होगी, जिसमें धरावा, हमीरपुर, बेरसापुर, रनुवापारा, जजौर, अंबरपुर , कंटाईन, मनवा, गढीरावां, सहजनपुर, सराय, गुलरिहा शामिल हैं। तीसरी चौकी बहादुरपुर बनेगी। जिसमें सरौरा, परेवाजाल, अलाईपुर, अनवरपुर, रायपुर कुवरपुर, कोड़रिया, ससेना, दक्खिनगांव, कसावां, चंदेसुवा गांव शमिल हैं। चौथी चौकी भगौतीपुर के नाम से होगी। इसमें नीलगांव, शिवरा, अहेवा ,पहाड़ापुर, हिम्मतनगर, कठवा, गनेरा, छावन, बांसखेड़ा, दखिनावां, रमनगरा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें