फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी कर भर रहे फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की सड़कों पर नियम-कानून टूट रहे हैं। जिम्मेदार अभियान चलाकर कार्रवाई का ढिंढोरा पीट रहे हैं लेकिन असर कहीं नहीं दिख रहा है। लोग नियमों की अनदेखी कर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पग-पग पर लापरवाही की तस्वीरें यातायात नियमों का पालन कराने के किए जा रहे दावों की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन

यह हकीकत शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई है। दरअसल, यातायात माह की शुरुआत पहली नवंबर से हो चुकी है। इस माह में ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर लोगों को नियम-कानून का पाठ पढ़ा रही है। सड़क पर चलने, वाहनों को ड्राइव करने के कसीदे पढ़ा रही है लेकिन सच तो यही है कि आदेश और पुलिस का अभियान हवा में है।
सुबह से शाम तक हर तरफ सड़कों पर यातायात नियम टूट रहे हैं। कोई बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहा है तो कोई बाइक चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा है। यही नहीं रोक के बावजूद लोग ट्रिपलिंग कर रहे हैं। ऐसा करके लोग खुद के साथ अपनों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें जिले से लेकर शहर के हर प्रमुख चौराहों पर आपको नजर आ जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे में मनाए जा रहे यातायात माह के अभियान की हवा निकलती नजर आ रही है। कुछेक लोगों को छोड़ दिया जाए तो शायद ही कोई नियमों का पालन कर रहा है। उधर, यातायात पुलिस हर दिन अभियान चलाकर कार्रवाई का दावा करती है लेकिन यह दावे नियमों की अनदेखी के साथ खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें