मिश्रिख (सीतापुर)। साइकिल से मंगलवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत होगी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी शत्रोहन की 13 साल की बेटी दीपा कुतुबनगर मार्ग पर स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रही थी।
जब वह स्कूल से कुछ कदम की दूरी से पहले ही पहुंची, तभी एक पिकअप ने उसको टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को मै चालक के पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। छात्रा यहां अपनी दादी के पास रहती थी।