फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीतापुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, तीन मजदूरों की मौत; दो की हालत नाजुक

Tue, 17 Nov 2026 09:37 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में सहजनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट उतारकर लौट रहे मजदूरों के ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
सीतापुर में भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट उतारकर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे मजदूरों के ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, बिसवां क्षेत्र के मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें लादकर बिक्री के लिए लखनऊ गए थे। वहां ईंटें उतारने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर से वापस बिसवां लौट रहे थे। इसी दौरान सहजनपुर गांव के निकट पीछे से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में नीलू (35) निवासी बिनौना, आकाश (28) निवासी रानीपुर और गोविंद (32) निवासी भुलभिलिया, थाना बिसवां की मौत हो गई। वहीं सुशील और विकास घायल हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी सिधौली में उपचार जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें