फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को बांके से काट डाला, प्रेम संबंध से नाराज था; जान निकलने तक मारता रहा

Sat, 01 Aug 2026 11:05 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में प्रेम संबंध से नाराज एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवती हाल ही में कानूनी प्रक्रिया के बाद घर लौटी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के रामपुर मथुरा में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। प्रेम संबंध से नाराज एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन की धारदार बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा (17) के रूप में हुई है।  22 जुलाई को वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। बाद में युवती न्यायालय में पेश हुई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घर लौट आई थी। इसके बाद से परिवार में, विशेषकर भाई कोमल से प्रेम संबंध को लेकर लगातार नाराजगी बनी हुई थी।

घटना के बाद आरोपी भाग गया

शनिवार सुबह इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए कोमल ने घर में रखे धारदार बांके से बहन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह  ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें