फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
कल्ली चौराहे के पास सड़क जाम किए मृतक के परिवारीजन को समझाती पुलिस। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
कल्ली (सीतापुर)। मिश्रिख इलाके में शनिवार को स्कूूल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही छात्रा को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुुंचे परिजन व लोगों ने सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के खिनौरा गांव निवासी संटू (10) कक्षा तीन की छात्रा थी। वह शनिवार को स्कूल के लिए घर से निकली थी। गांव के पास वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच मिश्रिख की ओर से आ रही एक रोडवेज की बस ने बालिका को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मृतका के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में हादसे को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिखा। आक्रोशित लोगों ने सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों का कहना था कि बस चालक पर कड़ी कार्रवाई हो। मामला तूल पकड़ने की सूचना पाकर सीओ सुशील कुमार, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह मौके पहुंचे।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोग मान गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। करीब एक घंटे तक जाम लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। जाम में फंसकर लोगों को काफी देर तक जूझना पड़ा, इससे उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया गया। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करा दिया गया है। परिजन बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- सुशील यादव, सीओ मिश्रिख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें