फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस पलटी, 15 लोग जख्मी

विज्ञापन
खैराबाद क्षेत्र में बस पलटने के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। कुशीनगर से चंडीगढ़ जा रही एक मिनी बस गुरुवार सुबह हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे एक ट्रेवलर मिनी बस कुशीनगर से चंडीगढ़ जा रही थी। इलाके के गांव समदेपारा के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस अचानक पलट गई। बस में 28 लोग सवार थे। हादसे में कुशीनगर थाना तैझ्यासुजान के गांव भवाईपुर निवासी जटाशंकर, ऊषा देवी, रोहित, प्रांत बिहार थाना ठकराहा के मलहीटोला निवासी हरेन्द्र व दीपक, प्रांत बिहार के थाना श्रीनगर निवासी अंकित को चोटें आई हैं।
जिला कुशीनगर थाना सरही निवासी बड़हू, कुशीनगर थाना पटरहा निवासी मुस्तकीम व पवन, प्रांत बिहार के थाना श्रीनगर निवासी प्रभू मुखिया, कुशीनगर के राजपुर बगहा निवासी रवि, बिहार के सेमरा बाजार निवासी धूराराम, कुशीनगर के गोपालगंज निवासी विनय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह पेट्रोलिंग करने निकले हाईवे कर्मियों की टीम ने सड़क पर हादसा देखा। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि 28 लोगों को लेकर बस कुशीनगर से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे का कारण ड्राइवर की झपकी बताया जा रहा है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें