फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: शौचालय में लगवाए हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले टाइल्स, प्रधान समेत तीन पर केस

Thu, 09 Jun 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

शौचालय में हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरों वाली टाइल्स लगवाने के कारण प्रधान सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना थानगांव इलाके में एक प्रधान और उसके सहयोगी ने शौचालय में हिंदू देवी देवताओं की फोटो वाली टाइल्स लगवा दी। हिंदूवादी संगठनों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधान सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बेर्रा बरौरा में एक विशेष समुदाय की प्रधान रेशमा व उनके सहयोगी बुनियाद और नसीमुल्लाह ने इलाके में बने शौचालयों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से हिंदू देवी देवताओं की चित्र वाली टाइल्स लगवा दी। जिससे  तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ फूलचंद ने बताया की केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें