फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

Tue, 05 Nov 2024 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद में दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझा गांव निवासी अवधेश कुमार (35) व जसकरन (45) 28 अक्तूबर को बाइक से सीतापुर जा रहे थे। इसी बीच खैराबाद चुंगी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक चालक नशे में था।
इस हादसे में अवधेश व जसकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। अवधेश के भाई कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी विपिन ने अपनी बाइक संख्या यूपी 34 ए एम 7389 से नशे की हालत में उनके भाई को भीषण टक्कर मारी थी। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विपिन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें