फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक शारदा में डूबे

Wed, 17 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों मरसंडा गांव स्थित मां भगवती मंदिर पर विश्व महायज्ञ को लेकर निकली जलयात्रा में शामिल होने गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके के मरसंडा गांव के लोगों ने मां भगवती मंदिर पर विश्व महायज्ञ का आयोजन शुरू कराया था। महायज्ञ की शुरुआत को लेकर गांव वालों ने शारदा नदी तक जलयात्रा निकाली थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव के सैकड़ों लोग शारदा से जल लाने के लिए जा रहे थे।

गांव निवासी राकेश (28) पुत्र रमेश चंद्र व अंकित (25) पुत्र कुंजबिहारी भी जलयात्रा में शामिल थे। बताते हैं कि ये दोनों युवक बाइक से जलयात्रा पर निकले थे। जिसकी वजह से अन्य लोगों से पहले ही रतौली पहुंच गए। इसके बाद दोनों नदी में नहाने लगे। तैराकी जानने के कारण राकेश बीच धार तक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी देखादेखी अंकित भी तेज धार के बीच पहुंच गया, लेकिन वह तैरना नहीं जानता था। जिसकी वजह से वह नदी में डूबने लगा। अंकित को डूबता देख राकेश उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी डूब गया। आसपास मौजूद लोग जब तक दोनों को बचाने की कोशिश करते दोनों युवक नदी में डूब गया। कुछ देर बाद पहुंचे गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। अंकित की लाश तो मिल गई लेकिन राकेश का कुछ पता नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें