फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहे दो युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना डाला। रोडवेज कर्मी उन्हें महोली में बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। इसके बाद दोनों को सीएचसी महोली से जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों बेहोशी की हालत में हैं। एक युवक कासगंज जिले का है, जबकि दूसरा महोली कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

महोली सीएचसी से चिकित्सकों ने जहरखुरानी का शिकार दो अज्ञात लोगों को रविवार की सुबह जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों अभी बेहोशी की हालत में हैं। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम महोली क्षेत्र के बड़ागांव इलाके के पिपरावां गांव निवासी रामनेरश (33) पुत्र रामपाल राठौर बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम पता कासगंज जिले के हीरानगर निवासी कमलेश (30) पुत्र ओम प्रकाश बताया।
दोनों ने बताया कि वह दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार हुए थे। रास्ते में उन्हीं किसी तरह बेहोश कर दिया गया। उसके बाद से दोनों के पास से नकदी, मोबाइल आदि गायब है। कमलेश के पास से चार हजार नकदी, मोबाइल आदि गायब कर दिया गया, जबकि रामनरेश के पास से 16 सौ की नकदी व मोबाइल सहित अन्य सामान गायब है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें