बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दो नकलची छात्राएं पर्ची के साथ पकड़ी गईं। डीआईओएस ने नकल करते दबोच लिया। ये बालिकाएं गृह विज्ञान का पेपर दे रही थीं। इन बालिकाओं की कॉपियां बदलवा दी गईं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को सूर्य प्रताप सिंह इंटर कॉलेज गड़ौसा का औचक मुआयना किया। इस दौरान हाईस्कूल में प्रथम पाली में गृह विज्ञान का पेपर चल रहा था।
एक कक्ष में दो बालिकाएं नकल कर रहीं थीं। डीआईओएस को बालिकाओं के पास पर्ची मिली। इस पर्ची को जब कॉपी से मिलाने किया तो वही मैटर मिला। जिस पर इन बालिकाओं की कॉपी बदलवा दी गई। उनको नई कॉपी दी गई। इसके बाद डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई।