फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा बनीं पट्टी दहेली की प्रधान

Tue, 23 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हो गई। मतगणना को लेकर ब्लॉकों को काउंटिंग स्थल बनाया गया था। मतगणना में एक प्रधान, छह बीडीसी समेत पंचायत पदों के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव में विकास खंड रामपुर मथुरा, हरगांव, बेहटा, महमूदाबाद, महोली, पहला, मछरेहटा, मिश्रिख, लहरपुर, गोंदलामऊ, परसेंडी, पिसावां, सिधौली व एलिया में 185 पदों के सापेक्ष 297 उम्मीदवार मैदान में थे।

मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना निर्धारित ब्लॉकों पर शुरू हो गई। दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बेहटा विकास खंड में पट्टी दहेली ग्राम सभा से उमा देवी प्रधान पर पद निर्वाचित हुई।
विज्ञापन


यहां चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतदाताओं ने दिवंगत प्रधान रमाकांत वर्मा की पत्नी उमा देवी पर भरोसा जताया। उन्हें 892 मत मिले जबकि अनीता को 666, उत्तम को 5 व शिवराज को 3 मत मिले।

वहीं महोली विकास खंड के बीडीसी वार्ड कुसैला द्धितीय से आशाराम, पिसावां के बबुर्दीपुर द्धितीय से रामबेटी, खोजपुर एवं गुरसंडा से सारिका, पहला के शिवरा से दिनेश, परसेंडी के जरेली से नशीमुन व एलिया, मलिकापुर से गजराज यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए। 21 को मतदान हुआ था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें