फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
महोली इलाके में पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी व आरोपी के पास पड़ा अवैध तमंचा-कारतूस। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली महोली और सर्विलांस की टीम ने वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में फरार 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से दोनों घायल हो गए हैं। बदमाशों की फायरिंग में स्वाट प्रभारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से बाल-बाल बच गए। पुलिस के शिकंजे में आए दोनों शातिर लखनऊ और बाराबंकी के हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात महोली इलाके में महोली पुलिस और स्वाट, सर्विलांस पुलिस टीम को सूचना मिली। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने इलाके के हरैया फतेहपुर चौराहे के पास बाइक से सवार होकर जा रहे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पुलिस के रोकने पर संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एएसपी का दावा है कि गोली स्वाट प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
इसके बाद पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुए भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग से बाइक सवार दोनों को गोली लग गई और बाइक समेत गिर गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों को महोली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बाराबंकी जिले के थाना मसौली इलाके के जमालपुर निवासी तौफीक उर्फ हरगम, लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के मड़ियांव गांव निवासी हफीजुर्रहमान उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महोली कोतवाली में दर्ज वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में फरार थे। एसपी आरपी सिंह ने दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।
मौके से दो असलहे, सात कारतूस, एक बाइक, 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजा जा रहा है।
अटरिया में भी दर्ज है केस
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश तौफीक उर्फ हरगम के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। अटरिया थाने में दर्ज वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था।
जब्त होगी अपराध से अर्जित संपत्ति
वध प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के मामले में पकड़े गए बदमाशों की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि बदमाशों का एक संगठित गिरोह है। अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों में अपराध करते हैं। इनकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें