फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों का रोका वेतन, नौ को चेतावनी 

Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना में चयनित लाभार्थियों का डाटा फीडिंग में लापरवाही जिले के अफसरों पर भारी पड़ी। इस प्रकरण में प्रभारी डीएम-सीडीओ ने दो अफसरों को वेतन रोक दिया है। जबकि नौ को चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में समाजवादी पेंशन योजना शुमार है। इस योजना में चालू बजट साल में जनपद को 23 नए लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। चयन के बाद अब लाभार्थियाें की डाटा फीडिंग की जिम्मेदारी 129 अफसराें को सौंपी गई थी।

विकास भवन सभागार में फीडिंग कराई जा रही है। यह कार्य जून माह में ही शत-प्रतिशत पूरा होना है। शुक्रवार तक सरकारी आंकड़ों पर फरमाएं तो पाते हैं कि मात्र 7303 लाभार्थियों की डाटा फीडिंग हो पाई है। जबकि शेष कार्य बाकी है। खास बात तो यह है कि योजना में लगाए गए 11 अफसरों ने एक भी डाटा फीड नहीं कराया है।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी डीएम-सीडीओ ने दो अफसरों को वेतन रोक दिया है। जबकि नौ को चेतावनी नोटिस जारी किया है। इसके जरिए उन्होंने अफसरों को जल्द से जल्द लाभार्थियों का डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें