रेउसा (सीतापुर)। गुरुवार की सुबह दो बाइकों में हुई भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रेउसा के वीआईपी नगर निवासी दिवांश उर्फ चमन पोरवाल (22) पुत्र रमेश बाइक से जा रहा था।
विपरीत दिशा से रेउसा के बहराइच रोड निवासी विशाल (15) पुत्र विनोद भी बाइक से जा रहा था। दोनों की बाइकों में महमूदाबाद रोड पर अचानक भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)