महोली कोतवाली इलाके में बड़ागांव मार्ग पर तकिया चौराहे के समीप अमित बिक्र फील्ड के पास शनिवार दोपहर एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के कार्टरगंज निवासी रिंकू (25) व महोली के रायपुर निवासी राजेश (22) पुत्र सुभाष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।