खैराबाद में हाईवे पर नेरपुर गांव के पास गन्ने खेत में शुक्रवार शाम कई पक्षी मंडरा रहे थे। आसपास के लोग करीब पहुंचे तो एक लगभग पैंतीस साल उम्र की महिला की सड़ी हुई लाश पड़ी देखी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि हत्या कर लाश फेंकी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।