लहरपुर (सीतापुर)। मुद्रासन में पराली जलाने पर किसानों पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ग्राम पैतला निवासी किसान रामचंद्र व राम प्रकाश की कृषि योग्य भूमि मुद्रासन में है।
इन किसानों ने धान की फसल काटने के बाद उसके अवशेष चोरी से जला दिए गए। इसकी सूचना पर लेखपाल सचिन श्रीवास्तव ने टीम के साथ निरीक्षण किया। जांच के बाद किसानों पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।