फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बही भक्ति की रसधार

Mon, 03 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। देवोत्थानी एकादशी पर विजयलक्ष्मी नगर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर से शनिवार देर शाम निशान यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा मंदिर से ट्रांसपोर्ट चौराहे से होकर घंटाघर से लालबाग होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सजा बाबा का दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

श्री राणी सती मंदिर में बाबा का महाशृंगार, खाटू श्याम की अखंड ज्योति, 56 भोग के साथ रात कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें लखीमपुर के संकेत गुप्ता, बहराइच के राकेश प्रजापति ने भजनों की रस गंगा से बाबा को खूब रिझाया।
खाटू श्याम के भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे। कार्यक्रम के अंत में बाबा की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अंजनी लाठ, सुनील अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मनुज शाह, मनीष लाठ, राकेश अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें