फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नदी में नहाने गए दो बालकों की डूबकर मौत

Thu, 30 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा इलाके में घाघरा (सरयू) नदी में बुधवार को नहाने गए दो बालकों की डूबकर मौत हो गई। आशंका है कि पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत बजहा के अवस्थीपुरवा निवासी राज (10) और ओमप्रकाश शुक्ला (12) दोपहर के समय गांव के बाहर से निकली नदी में नहाने के लिए गए थे। दोनों ही नहाते हुए अचानक डूबने लगे। अचानक उनका शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे, ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को नदी के बाहर निकालते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को सीएचसी रेउसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर आए लेखपाल ने रिपोर्ट बनाई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के मना कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
युवक की तलाश जारी
लहरपुर। अपनी ससुराल में आकर लापता हुए युवक की तलाश बुधवार को भी जारी रही। शहर के मोहल्ला शेख सरांय निवासी अरकनूर रहमान (24) लहरपुर कस्बे के मोहल्ला पटकी टोला स्थित अपनी ससुराल आए थे। मंगलवार को उसकी पत्नी ने फोनकर युवक के भाई अताउर्रहमान को फोन करके जानकारी दी कि अरकनूर ने ददुवापुर के निकट शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी है। मौके पर उसकी बाइक भी मिली थी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें