फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टॉपर छात्राओं ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

Thu, 30 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई जलालपुर में ​यूपी बोर्ड टॉपर छात्राओं ने किया ​शिलान्यास, साथ मे
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली जिले की हाईस्कूल ओर इंटर की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से डीएम डाॅ. राजागणपति आर की मौजूदगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरई जलालपुर का शिलान्यास किया। डीएम दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम की ओर क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई जलालपुर का निर्माण 74.88 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसका शिलान्यास बुधवार को हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कशिश वर्मा और इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली शिखा वर्मा ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर की उपस्थिति में किया।
जिलाधिकारी ने दोनों सर्वोच्च प्राप्तांक प्राप्त करने वाली छात्राओं से वार्ता करते हुए उनके परिवारजनों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी प्रशंसा की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अधिक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर इसी तरह से पढ़ाई करती रहें और एक अच्छे पद पर पहुंचने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें