फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से दो अरब का लेनदेन प्रभावित 

Fri, 29 Jul 2016 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल - फोटो : PTI
विज्ञापन
लंबित मांगों को मनवाने के लिए शुक्रवार को जिले भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इनकी हड़ताल से राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी 256 शाखाओं पर ताले लटके रहे। इससे न सिर्फ बैंकों में कामकाज ठप रहा, बल्कि बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा। समूचे जिले में करीब दो अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंकों में तालाबंदी का असर यहां के कारोबार पर भी पड़ा है। 
विज्ञापन


सरकारी बैंकों के निजीकरण, बैंकों के एकीकरण तथा मजदूर विरोधी नियमों के विरोध में यूूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 29 जुलाई को हड़ताल का ऐलान किया था। संगठन के आह्वान पर जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को बैंक पहुंचे मगर काम नहीं किया।

हड़ताल से एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आदि की जिलेभर की 256 शाखाओं में दिन भर ताले झूलते रहे। जिस कारण बैंक उपभोक्ताओं समेत व्यपारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। प्रमुख बाजारों में लगे एटीएम भी खाली हो गए।
विज्ञापन


संगठन के नेताओं के मुताबिक राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से जिले मेें तकरीबन 50 करोड़ क्लीयरिंग प्रभावित रही। जबकि करीब डेढ़ अरब बैंकों में काउंटरों का लेनदेन ठप रहा। ऐसे में दो अरब बैंकिंग कारोबार प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें