सकरन (सीतापुर)। दो बाइकों के आपस में टकराने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस वजह से युवकों के सिर में चोटें आईं हैं।
मतुआ-सकरन मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार जालिमपुर निवासी सत्यराम (35) व दूसरी बाइक सवार कहारनपुरवा निवासी मुन्ना (25), अनुज (27) व एक अन्य युवक घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।