मिश्रिख (सीतापुर)। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के कुतुबनगर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। किसानों को उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।