सीतापुर। पंचायत चुनाव में ब्लॉक स्तरीय अफसरों की अहम भूमिका होती है। सदस्य ग्राम पंचायत का आरक्षण बीडीओ व एडीओ द्वारा बनाया जाता है। इसी के तहत आरक्षण के शासनादेश में इन्हें ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की गई है। इसके अनुपालन में ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण के संबंध में सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ व डीपीआरओ ने प्रशिक्षित किया। आरक्षण में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न होने पाए, इसकी सख्त हिदायत दी गई।
जिले में 1599 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि ग्राम पंचायतों के वार्डों की संख्या 20215 है। इन वार्डों का आरक्षण संबंधित ब्लाक के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना है। आरक्षण में शासन के निर्देशों को पालन करते हुए 2011 की जनगणना के आंकड़ों के महत्वपूर्ण हैं। ग्राम पंचायतवार वार्डों के आरक्षण के संबंध में शासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाना था। इसी क्रम में गुरुवार को दस ब्लाक के बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को ट्रेनिंग दी जानी थी, शेष नौ ब्लाकों को 19 फरवरी को देना है, लेकिन सभी ब्लाकों की ट्रेनिंग गुरुवार को ही दी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने कैसे आरक्षण किया जाएगा।
इसकी जानकारी दिया। सभी बिंदुओं को विस्तार से बताया। एक बीडीओ के प्रश्न के उत्तर को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर सीडीओ अक्षत वर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि आरक्षण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि व लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासनादेश के मुताबिक ही सभी कार्य किए जाएं। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका त्रिपाठी सहित संबंधित बीडीओ एवं एडीओ पंचायत मौजूद रहे।