पदों के हिसाब से काउंसलिंग न होने से नाराज प्रशिक्षुओं ने रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर जमकर हंगामा किया। काउंसलिंग बंद कराकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस पर बीएसए ने प्रशिक्षुओं को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
इससे करीब एक घंटे तक काउंसलिंग प्रभावित रही। प्रशिक्षुओं का कहना है इस समय प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों की 12460 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत जनपद में 1268 पदों की विज्ञप्ति निकाली गई थी।
लेकिन यहां पर केवल 809 पदों के लिए काउंसलिंग कराई जा रही है। जब इसकी जानकारी डायट पर की तो किसी ने सही उत्तर नहीं दिया। इस पर प्रशिक्षु नाराज हो गए। वही पर हो हंगामा करने लगे।
इसको देखकर कतार में लगे अन्य प्रशिक्षु भी आ गए। यह सब तत्काल विज्ञप्ति के अनुसार काउंसलिंग कराने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ते देख बीएसए पन्नाराम ने प्रशिक्षुओं से वार्ता की। इस पर प्रशिक्षु शांत हो गए। उसके बाद फिर से काउंसलिंग शुरू हो सकी। इससे करीब एक घंटे तक काउंसलिंग प्रभावित रही।