फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, युवक की मौत

Fri, 01 May 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। कंटीली के पास बुधवार देर रात हाईवे पर पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामकोट पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




बरेली निवासी मुशाहिद (35) पिकअप लेकर काम से जा रहे थे। बुधवार देर रात कंटीली गांव के पास पिकअप सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उनको अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के अनुसार मुशाहिद की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर सुनकर उनके परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें