फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्कूल परिसर में लटका मिला युवक का शव

Fri, 01 May 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
स्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को रोते-बिलखते परिजन।   -संवाद
विज्ञापन
संदना। नैमिषारण्य की रामपुर खेउटा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटा रामपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


रामपुर खेउटा गांव निवासी जयराम (22) का शव स्कूल परिसर में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला। पेड़ छोटा होने के चलते युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। वहीं, जिस डाल से शव लटकता मिला है, उसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है।

स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि यहां चार शिक्षक तैनात हैं। दो लोग जनगणना ड्यूटी में गए हैं। वह और इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सरोज स्कूल में शिक्षण कार्य देख रहे हैं। सुबह ग्रामीणों ने फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं परिजनों के अनुसार जयराम ने बुधवार शाम शराब का सेवन किया था। इसके बाद ही उन्होंने घर में हंगामा किया था। साथ ही यूपी 112 नंबर पर कॉल भी की थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण उसे बाद में छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह घर से निकले थे।


चंडीगढ़ में करते थे वेल्डिंग का काम
जयराम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करते थे। लंबे समय से वहीं रहकर काम कर रहे थे। 25 अप्रैल को ही वह गांव आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी मिलनसार थे। वह कभी किसी को परेशान नहीं दिखे। घटना के बाद प्राथमिक विद्यालय रामपुर खेउटा में अवकाश घोषित कर दिया गया। अध्यापक सुनील कुमार मौर्य और महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि बच्चों को अस्थायी रूप से दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें